भारतीय निशानेबाजों ने दूसरे दिन भी किया निराश

( 3952 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 21 09:07

भारतीय निशानेबाजों ने दूसरे दिन भी किया निराश

तोक्यो । पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे भारतीय निशानेबाजों ने तोक्यो ओलंपिक में लगातार दूसरे दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया तथा जहां मनु भाकर को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण बाहर का रास्ता देखना पड़ा वहीं राइफल निशानेबाज कहीं मुकाबले में भी नहीं दिखे। दुनिया की दूसरे नंबर की निशानेबाज 19 वर्ष की मनु ने शुरूआत अच्छी की और लग रहा था कि वह शीर्ष आठ में जगह बना लेंगी लेकिन उनकी पिस्टल में तकनीकी खराबी आने का उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा और आखिर में वह 12वें स्थान पर रही। पिस्टल का लीवर टूट जाने के कारण उन्होंने द्रालीफिकेशन के दौरान लगभग 20 मिनट गंवाए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.