भारत सुरक्षा परिषद में सदस्यों के बीच के मतभेदों को दूर करने का कर रहा प्रयास : तिरमूर्ति

( 3478 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 21 08:07

भारत सुरक्षा परिषद में सदस्यों के बीच के मतभेदों को दूर करने का कर रहा प्रयास : तिरमूर्ति

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने कहा है कि स्वतंत्र विदेश नीति वाले भारत जैसे बड़े देश का सुरक्षा परिषद में प्रवेश स्वागत योग्य रहा है और देश ने संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय के पांच स्थायी सदस्यों और उनके बीच गतिरोधों के दौरान तुलनात्मक रूप से अत्यंत जरूरी संतुलन प्रदान किया है। भारत एक अगस्त से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा जो 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र निकाय के अस्थायी सदस्य के तौर पर 2021-2022 कार्यंकाल में उसकी पहली अध्यक्षता होगी। भारत अपने दो वर्ष के कार्यंकाल के आखिरी महीने यानी अगले साल दिसंबर में फिर से परिषद की अध्यक्षता करेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.