महाविद्यालय में गुरूओं का सम्मान कर मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

( 3698 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jul, 21 06:07

महाविद्यालय में गुरूओं का सम्मान कर मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

भीलवाड़ा -       माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय भीलवाडा के छात्रनेता अजय खोईवाल के नेतृत्व में आज मा.ला.व. राजकीय महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।
             छात्रनेता मयंक वैष्णव ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य को कुमकुम का तिलक लगाकर, शॉल भेट कर व मुंह मीठा करवाकर गुरू पूर्णिमा की बधाई दी गई। इसके पश्चात् महाविद्यालय के समस्त प्राचार्यों के कुमकुम का टीका लगाकर मुंह मीठा करवाया।
             इस मौके पर प्राचार्यों ने माता-पिता की सेवा करने, सत्य के मार्ग पर चलने एवं अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरन्तर शिक्षा की राह पर चलने को प्रेरणा करते हुये सभी को आशीर्वाद दिया।
              इस दौरान हंसिका राजपूत, हरिओम गोस्वामी, चेतन खटिक, भूपेंद्र कटारिया, आदित्य जांगिड़, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, कुणाल शेखावत, तरुण चावला आदि छात्र छात्रा उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.