अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया साप्ताहिक जेल निरीक्षण

( 5911 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jul, 21 03:07

अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया साप्ताहिक जेल निरीक्षण

प्रतापगढ़।   माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री शिवप्रसाद तम्बोली सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक जेल निरीक्षण किया गया।
        दौराने निरीक्षण सचिव द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय एवं हाई पावर कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की क्रम में बंदियों को जमानत आवेदन भरवाये जाने के संबंध में जानकारी दी गयी तथा अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन कर बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। 
        दौराने निरीक्षण जेल की साफ-सफाई व भोजन व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भोजनशाला में बनाई जा रही रोटियों के लिए गुथे हुए आटे पर मक्खीयां भिनभिना रहीं थीं, आटे के ऊपर ढंकने के लिए कपड़े की कोई व्यवस्था नहीं थी। रोटियों को तैयार कर गंदी टाट की बोरी पर रखा जा रहा था उन्हें रखने के लिए को बर्तन या अन्य कोई व्यवस्था नहंीं थी। इस संबंध में जेल अधीक्षक को निर्देश प्रदान किये गए कि यथाशीघ्र इस स्थिति में सुधार किया जाए। 

             विश्व अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में पर सचिव द्वारा कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। भोजन, चिकित्सा और साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश प्रदान किये गए। इस अवसर पर बंदियों के साथ संवाद भी किया एवं उनके विधिक अधिकारों की जानकारी भी दी।
        जेल प्रशासन ने बताया कि जिला कारागृह में 325 बंदियों की क्षमता है एवं वर्तमान में 323 बंदी जेल में मौजूद है। निरीक्षण में कोई भी बंदी गंभीर रूप से बीमार नहीं पाया गया।
    सचिव द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रणाली (एस.ओ.पी.) की पालना करने मास्क व सैनेटाईजर के उपयोग करने हेतु हिदायत दी गयी। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.