डोडा चूरा पर राज्य सरकार मुआवजा दे - जोशी

( 7455 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jul, 21 04:07

डोडा चूरा पर राज्य सरकार मुआवजा दे - जोशी

चित्तौडगढ | अफीम फसल के साथ होने वाले डोडा चूरा पर राज्य सरकार किसानों को मुआवजा दे। यह मांग चित्तौडगढ सांसद सी पी जोशी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्य सरकार से की है।
         सांसद जोशी ने पत्र में लिखा की डोडा चूरा राज्य सरकार का विषय है । सरकार के समय पर निर्णय नही करने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड रहा है । सरकार पहले भी मुआवजा देती रही है । परंतु इस बार विगत लम्बे समय से डोडा चूरा पर अनिर्णय की स्थिति के कारण किसान पीडा सहन कर रहे है। जिस प्रकार अफीम फसल पर प्रति वर्ष पाॅलीसी बनती है और उसका तौल होता है उसी प्रकार डोडा चूरा के विषय में भी राज्य सरकार को निर्णय करना होता है तो वो समय पर निर्णय करे। इसलिए राज्य सरकार डोडा चूरा के संबंध में शीघ्र निर्णय कर तुरंत मुआवजा देकर किसानों को राहत पहुंचाये।
सांसद जोशी ने कहा कि अवैध डोडा चूरा के नाम से किसानो को प्रकरण बना कर परेशान किया जाता है।उनके विरूद्ध प्रकरण में नष्टीकरण के समय शामिल समस्त अधिकारियो को भी दोषी मानकर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही करनी चाहिए।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.