कविता-वर्षा में गोरी

( 7135 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 21 06:07

- लक्ष्मीनारायण खत्री

कविता-वर्षा में गोरी

गोरी आओ!
वर्षा 
की हो रही बौछार 
आया है तुमसे 
मिलने का त्योहार।
आओ 
भिगो मेरे संग 
रिम-झिम है उमंग।
बादल
कर रहे गर्जन 
अपना 
हो रहा मिलन।
धरती 
पर वर्षा की तरंग 
आओ 
मिलकर पीते भंग
मोरो ने 
खोले हैं पंख 
आओ 
प्यार का 
बजाते हैं शंख।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.