नीम फाउंडेशन ने बच्चो को बांटे मास्क, चप्पल, भोजन सामग्री

( 7793 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jul, 21 05:07

नीम फाउंडेशन ने बच्चो को बांटे मास्क, चप्पल, भोजन सामग्री

उदयपुर। नीम फाउंडेशन उदयपुर की ओर से अलसीगढ़ के पई गांव में स्थित नांगला फला में ग्रामीण बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने बताया कि पूर्व में इसी क्षेत्र के बच्चों को खाना,बिस्किट, चॉकलेट, मास्क ओर चप्पल दिए गए थे, और कुछ बच्चे इस से वंचित रह गए थे इसलिए फाउंडेशन की ओर से ऐसे 50 से अधिक बच्चों को भोजन सामग्री, चप्पल और मास्क बांटे गए। इस बार बच्चों को कपड़े के मास्क बांटे गए ताकि उन्हें धोकर वापस उपयोग में लिया जा सके। इस दौरान रोशनी के साथ डॉ. प्रिंस ओर खुशबू जैन ने ग्रामीण महिलाओं और बच्चो से बात की उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी जरूरत या समस्या के समाधान हेतु नीम फाउंडेशन से सम्पर्क करें उन्हें हर सम्भव मदद की जाएगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.