राष्ट्रवादी संगठन पर आक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण- सांसद जोशी

( 8399 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Jul, 21 07:07

राष्ट्रवादी संगठन पर आक्षेप दुर्भाग्यपूर्ण- सांसद जोशी

चित्तौडगढ |  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और  क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम जी का नाम राजस्थान एसीबी द्वारा दर्ज प्रकरण में उल्लेखित करना राज्य सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण रवैए का परिणाम है । यह बात चित्तौडगढ सासंद सी.पी. जोशी ने गुरुवार को उक्त प्रकरण पर विचार प्रकट करते हुए कहीं।
     
 सांसद जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अपने आकाओ को खुश करने के लिए षडयंत्र पूर्वक उक्त मामले में राष्ट्रवादी विचार संगठन के प्रचारक का नाम केवल सोशल मीडिया में आये वीडियो में उल्लेख होने के कारण अपने स्तर ही बिना ठोस आधार के दर्ज कर लिया। उपरोक्त वीडियो की सत्यता और वीडियो के साथ छेडछाड से भी इंकार नही किया जा सकता है। इस प्रकरण में प्रताप गौरव केंद्र और राम निर्माण मंदिर निर्माण में कंपनी के सी.एस.आर. फंड से सहयोग के लिए कंपनी द्वारा आग्रह का स्वयं मीडिया भी उल्लेख कर रहा है। यह दोनो स्थान अपने आप में देश का गौरव बढाने वाले है।
        सांसद जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा देश के गौरव के स्थान पर सहयोग के लिए सामाजिक प्रतिनिधि और कंपनी सीएसआर मद पर चर्चा को अपने राजनैतिक मंशा के लिए उपयोग लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ के प्रचारक के पास तो समाज जीवन में सार्वजनिक क्षेत्र के लिए सहयोग करने वाले प्रतिनिधि निरंतर आते रहते है ।
सांसद जोशी ने इस प्रकरण पर सरकार की भूमिका को संदेहास्पद बताते हुए इसकी निंदा की है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.