सोना 110 रूपए, चांदी 324 रूपए चढ़ा

( 8291 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 21 07:06

सोना 110 रूपए, चांदी 324 रूपए चढ़ा

 नईं दिल्ली,  वैकि बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बाद दिल्ली सर्ाफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रूपए की तेजी के साथ 46,396 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले दिन सोना 46,286 रूपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 324 रूपए की तेजी के साथ 66,864 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं। पिछले दिन बंद भाव 66,540 रूपए था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, कॉमेक्स में सोने की कीमतों में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 110 रूपए की तेजी आईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ।,783 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.