रूपए में दो दिन से जारी गिरावट थमी, 10 पैसे बढ़कर 74.27 रूपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ

( 8311 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jun, 21 07:06

रूपए में दो दिन से जारी गिरावट थमी, 10 पैसे बढ़कर 74.27 रूपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबईं,  रूपए में दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रख के बीच बुधवार को रूपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.27 प्रति डालर पर बंद हुआ।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रूपए की विनिमय दर 74.26 पर खुली तथा दिन के कारोबार के दोरान 74.07 रूपए प्रति डालर के दिन के उच्च स्तर और 74.39 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रूपया 10 पैसे बढ़कर 74.27 रूपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रूपया मंगलवार को प्रति डालर 74.37 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 91.74 रह गया। वैकि तेल बेंचमार्क ब्रेंट ाूड वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 75.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को सकल आधार पर 1,027.94 करोड़ रूपए के शेयरों की बिकवाली की।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.