सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासो से स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट के लिए हुआ भूमि पूजन

( 6584 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jun, 21 10:06

सांसद सी.पी.जोशी व विधायक आक्या ने किया भूमि पूजन

सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासो से स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट के लिए हुआ भूमि पूजन

चित्तौडगढ  / चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित सांवरिया जी जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु नवीन ऑक्सीजन प्लांट के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया।
         सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर में सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासो से स्वीकृत ऑक्सीजन प्लांट का सांसद सी.पी. जोशी व विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने भूमि पूजन किया।
        सांसद जोशी के प्रयासो से जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत कार्य हुआ है। इसी कड़ी में यह नवीन ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुआ है। यह प्लांट प्रतिदिन 200 सिलेण्डर की उत्पादन क्षमता का है। इस के लगने से 300 बेड के जिला चिकित्सालय को बहुत राहत मिलेगी। यह प्लांट शीघ्र लग कर ऑक्सीजन उत्पादन करेगा। गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़ जिले के लिए पूर्व में भी केन्द्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन के तहत चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेषन प्लांट लगाया गया जिससे कोरोना काल के दौरान स्थानीय निवासियो को जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिल पायी थी।
       यह प्लांट एन.एच.ए.आई. बनवायेगी और डी.आर.डी.ओ. इसको स्टाल करेगा। सांसद जोशी ने इस प्लांट की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है।
      इस अवसर पर पी.एम.ओ. डॉक्टर दिनेश वैष्णव, एन.एच.ए.आई. पी.डी. हरीश चन्द्र आदि उपस्थित थे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.