एम.एम.पी.एस. के तीन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम चरण में सफलता

( 12839 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jun, 21 14:06

एम.एम.पी.एस. के तीन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम चरण में सफलता

उदयपुर।महाराणा मेवाड पब्लिक स्कूल, उदयपुर से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा २०२०-२१ के प्रथम चरण में आदित्य सिंघवी, अरनव गौतम एवं निलय त्रिवेदी ने सफलता प्राप्त की। आदित्य सिंघवी ने उदयपुर जिले में द्वितीय स्थान एवं राज्य स्तर पर ग्यारहवाँ स्थान प्राप्त किया। अरनव गौतम ने राज्य स्तर पर चौदहवाँ तथा निलय त्रिवेदी ने बहत्तरवाँ स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य संजय दत्ता ने की इस सफलता पर छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी इस उपलब्धि को उनके द्वारा किए गए परिश्रम का सुफल बताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.