उत्तरी अफगानिस्तान में हमले में हालो ट्रस्ट के 10 कर्मचारियों की मौत

( 5384 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 21 05:06

उत्तरी अफगानिस्तान में हमले में हालो ट्रस्ट के 10 कर्मचारियों की मौत

काबुल,  अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बंदूकधारियों ने देश में विस्फोटक सुरंगों को निषिय करने वाले संगठन हालो ट्रस्ट के 10 कर्मचारियों की हत्या कर दी और 14 अन्य कर्मी हमले में घायल हो गए।

प्रवक्ता तारिक आरियान ने उत्तरी बगलान प्रांत के बगलान मरकजी जिले में संगठन के शिविर पर मंगलवार रात हुए हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान ने हमले से किसी भी तरह के संबंध से फौरन इनकार किया।

हालो ट्रस्ट वैश्विक मीडिया प्रबंधक, लुईं वॉगन ने कहा कि पास के खदान क्षेत्र में काम समाप्त करने के बाद संगठन के 110 स्थानीय कर्मचारी शिविर में मौजूद थे जब अज्ञात सशस्त्र समूह ने उन पर गोलियां चला दीं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.