व्हाट्सऐप के जरिए उपयोगकर्ताओं को टीका उपलब्धता की जानकारी दे रही जियो

( 3121 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 21 05:06

व्हाट्सऐप के जरिए उपयोगकर्ताओं को टीका उपलब्धता की जानकारी दे रही जियो

नईं दिल्ली, निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिए कोविड- 19 टीके की उपलब्धता की जानकारी और दूसरी ग्राहक सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। नईं सेवा से लोगों को सेशन रीफ्रेश करने के लिए वनटाइम पासवर्ड के झंझट के बिना टीके की उपलब्धता की जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। कंपनी के एक सूत्र ने पीटीआईं-भाषा से कहा,जियो उपयोगकर्ता अब व्हाट्सऐप के जरिए जियो चैटबॉट पर रीचार्ज, भुगतान कर सकते हैं, सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कोविड-19 टीके की उपलब्धता की जानकारी भी प्रदान कर रहा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.