कोरोना टीका प्रमाण-पत्र में हुईं गलतियां अब आनलॉइन सुधारी जा सकेंगी

( 3713 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 21 05:06

कोरोना टीका प्रमाण-पत्र में हुईं गलतियां अब आनलॉइन सुधारी जा सकेंगी

नईं दिल्ली। टीका लाभार्थी अपने कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण-पत्र में हुईं गलतियों को कोविन पोर्टल पर अब खुद ही ठीक कर सकते हैं। सरकार ने एक नये अपडेट की घोषणा की है जो आवेदक को टीकाकरण प्रमाण-पत्र में मुद्रित नाम, जन्मतिथि और लिंग में अनजाने में हुईं गलती को सुधारने की सुविधा देगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बुधवार को बताया कि उपयोगकर्ता कोविन वेबसाइट के जरिए यह सुधार कर सकते हैं।

आरोग्य सेतु ऐप के आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया गया, अगर कोविन टीकाकरण प्रमाण-पत्रों में अनजाने में आपके नाम में, जन्मतिथि में और लिंग में कोईं त्रुटि हुईं है तो आप उन्हें ठीक कर सकते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.