कविता-लाशों का टीला

( 4127 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jun, 21 03:06

-लक्ष्मीनारायण खत्र

कविता-लाशों का टीला

 गांव के बाहर 

शमशान है-

एक रेत का टीला 

डरावनी है इसकी लीला 

दफन है यहां 

शताब्दियों से बेटियां 

यदि बेटी होती पैदा 

नाक पर रखते 

नमक की थैली सदा 

घुट-घुट तड़प-तड़प 

हो जाती हत्या 

क्रूर पिता को 

नहीं आती दया 

माँ! किसे करें 

अपनी पीड़ा बयां।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.