डॉ. हर्ष वर्धन ने विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर लोगों से इस रोग की जल्द पहचान करने और उपचार कराने को कहा

( 13581 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jun, 21 02:06

यह गंभीर समस्या है, जो आगे चलकर अक्सर मस्तिष्क के कैंसर का कारण बनती है

डॉ. हर्ष वर्धन ने विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर लोगों से इस रोग की जल्द पहचान करने और उपचार कराने को कहा

नई दिल्ली (नीति गोपेंद्र भट्ट) | केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर लोगों से इस रोग की जल्द पहचान करने और उपचार कराने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा कि ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर समस्या है, जो आगे चलकर मस्तिष्क के कैंसर का कारण बनती है। रोगी के हित में यह आवश्यक है कि इस रोग की सही समय पर पहचान कराई जा सके, ताकि समय पर सही उपचार प्रारंभ हो सके।

डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि किसी भी बीमारी की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। बीमारी के लक्षण सामने आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेन ट्यूमर घातक साबित हो सकता है, इसलिए इसकी गंभीरता को समझते हुए, जांच और उपचार के काम में देरी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब को इस बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता बढाने का संकल्प लेना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके लक्षणों और उपचार के बारे में जान सके।डॉ. हर्ष वर्धन ने विश्व महासागर दिवस पर कहा कि महासागर असीम जैव विविधता के भण्डार और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के स्त्रोत हैं

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.