लोकडाउन के दौरान इंदिरा रसोई केन्द्र पर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जावेगा

( 11952 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 May, 21 02:05

लोकडाउन के दौरान इंदिरा रसोई केन्द्र पर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जावेगा

बाँसवाड़ा। आयुक्त प्रभुलाल भाबोर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय की संकल्पना ‘‘कोई भूखा नहीं सोए’’ की दिशा में एक और कदम उठाते हुए कोविड-19 लोकडाउन के दौरान दिनांक 24/5/2021 से 8/6/2021 तक नगर परिषद् क्षेत्र में संचालित इंदिरा रसोई केन्द्र पर जरूरतमंदो को निःशुल्क आगन्तुको को ससम्मान बैठाकर भोजन खिलाया जा रहा है। भोजन हेतु आने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों से अंशदान 8/- प्रति व्यक्ति राशि की वसुली नहीं की जानी है अर्थात उसे निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अंशदान 8/- राशि जमा करवाना चाहता है तो उसका रजिस्टर में अलग से इन्द्राज किया जावेगा। यदि इंदिरा रसोई केन्द्र संचालक द्वारा उक्त अवधि में भोजन हेतु राशि मांगी जावे तो नगर परिषद् में सूचना देवें। साथ ही नगर परिषद् द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सालय एवं कोरनटाईन सेन्टरो पर कोविड-19 जनित मरीजो को इंदिरा रसोई केन्द्र से प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.