राजदूतों पर जल्द ही हो सकती है औपचारिक घोषणाएं : व्हाइट हाउस

( 8143 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 May, 21 04:05

राजदूतों पर जल्द ही हो सकती है औपचारिक घोषणाएं : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन,  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन राजदूत संबंधी कईं पदों के लिए जल्द ही औपचारिक घोषणाएं कर सकते हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।बहरहाल, व्हाइट हाउस ने भारत में अमेरिका के अगले राजदूत को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर टिप्पणी नहीं की। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, मैं यहां से कोईं निजी घोषणा नहीं कर सकती लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द ही राजूदतों पर और औपचारिक घोषणाएं करेंगे। साकी मीडिया में आईं एक खबर पर जवाब दे रही थीं जिसमें कहा जा रहा है कि लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेट्टी भारत में अगले राजदूत हो सकते हैं। इससे एक दिन पहले एक समाचार पोर्टल ने कहा कि बिडेन लॉस एंजिलिस के मेयर को संभवत: भारत में राजदूत बनाने पर विचार कर रहे हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.