मावली विधायक के मद से एक करोड व ग्यारह लाख व्यक्तिगत अंशदान किया

( 11074 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 21 14:05

कोविड वैक्सीनेशन में तेजी के लिये भाजपा नेताओं की पहल

मावली विधायक के मद से एक करोड व  ग्यारह लाख व्यक्तिगत अंशदान किया

 


 

मावली,  भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आज मावली विधानसभा के लगभग डेढ लाख युवाओं को कोविड १९ संक्रमण से बचाव में कोविड वैक्सीनेशन के लिये विधायक धर्मनारायण जोशी के विकास मद से एक करोड रूपये की स्वीकृति तथा भाजपा नेता व उद्योगपति दिनेश कावडिया द्वारा व्यक्तिगत अंशदान के ग्यारह लाख रूपये का चेक सांसद् सी.पी.जोशी की अगुवाई में उपखंड अधिकारी को सौंपा।

इसके प्रतिनिधिमंडल ने कोविड १९ संक्रमण से बचाव की तैयारियों व कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के विषय में उपखंड अधिकारी से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मावली व सनवाड का दौराकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। विधायक धर्मनारायण जोशी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मावली व सनवाड के लिये विकास मद से पांच-पांच लाख रूपये की स्वकृति का पत्र प्रभारी को सौपा।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष रोशन सुथार, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह चुंडावत, फतहनगर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष जीवनसिंह राव, मंडल महामंत्री प्रमोद सामोता, भाजपा नेता विजय प्रकाश विप्लवी, निर्मल लोढा, मनोज पुजारी, बंशीलाल पालीवाल, जयेश मारवाडी, ंपिंटू जोशी, खेमसिंह, पप्पूसिंह शामिल थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.