जम्मू में ममता के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

( 7855 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 21 02:05

जम्मू में ममता के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जम्मू । पश्चिमी बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हुई हिंसा को लेकर बुधवार को जम्मू में कोरोना कफ्र्यू के बावजूद प्रदेश भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदेश भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी निंदा की गई। केवल जम्मू ही नहीं बल्कि जिला सांबा तथा पुंछ आदि इलाकों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद कई बड़ी हिंसक घटनाएं हुइ‚ जिसमें लोगों के मारे जाने के अलावा बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.