संरा अध्यक्ष की भारत यात्रा कोरोना से स्थगित

( 3209 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 21 02:05

संरा अध्यक्ष की भारत यात्रा कोरोना से स्थगित

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोलकन बोज़किर की इस महीने के अंत में भारत की प्रस्तावित यात्रा को कोविड- 19 से संबंधित अनपेक्षित स्थिति की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

बोज़किर ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि वह इस महीने के अंत में पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारों के निमंत्रण पर दोनों देशों की यात्रा करेंगे और बांग्लादेश के कोक्स बाजार भी जाएंगे जहां वह म्यांमा से भागकर आए रोहिंग्या शरणार्थियों से भी मिलेंगे। बांग्लादेश में म्यांमा की सेना की कार्वाईं से भागकर आए 11 लाख रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं। इस कार्वाईं को अधिकार समूह जातिय संहार मानते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.