हॉकी इंडिया ने पूर्व जूनियर खिलाड़ी संजीब बारला के निधन पर शोक जताया

( 2504 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 21 02:05

हॉकी इंडिया ने पूर्व जूनियर खिलाड़ी संजीब बारला के निधन पर शोक जताया

 नईं दिल्ली,  हॉकी इंडिया ने बुधवार को भारत के पूर्व जूनियर खिलाड़ी संजीब बारला के निधन पर शोक जताया जिनका कोरोना सांमण के कारण राउरकेला में निधन हो गया था। बारला ने रविवार को दम तोड़ा। वह 34 वर्ष के थे। बारला 2009 में भारतीय जूनियर टीम के शिविर में शामिल थे। वह विभिन्न घरेलू स्पर्धाओं में ओडिशा की टीम का हिस्सा रहे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोंबम ने कहा, संजीब ओडिशा में हॉकी सर्किट का अभिन्न अंग थे। उनकी कमी बहुत खलेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.