पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

( 11408 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 May, 21 01:05

पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

उदयपुर / पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद हुई हिंसा, आगजनी, मारपीट के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला की ओर से शोभागपुरा 100 फीट रोड  चैराहे पर ममता बनर्जी के खिलाफ कोविड गाईड लाईन की पालना करते हुए गले में भाजपा का दुपट्टा, सिर व अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।  इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली, महामंत्री प्रभुलाल प्रजापत ने कहा कि बंगाल में खुले आम भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है उनके घर जलाये जा रहे, भाजपा के कार्यालयों को जलाया जा रहा है, भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसकी कठोर शब्दों में निंदा की गई और राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद राकेश जैन,  दिनेश जणवा, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत, जिला उपाध्यक्ष अशोक परिहार, कैलाश डांगी, मंडल महामंत्री मांगू सिंह रावत, राजेन्द्र बागरेचा, अनिल जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.