संयुक्त राष्ट्र की टीम भारत की मदद कर रही है: शीर्ष अधिकारी

( 5020 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 May, 21 04:05

संयुक्त राष्ट्र की टीम भारत की मदद कर रही है: शीर्ष अधिकारी

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि विश्व निकाय की भारत में मौजूद टीम अधिकारियों की कोविड-19 से निपटने मे मदद कर रही है। साथ में गलत सूचनाओं से निपटने में भी सहयोग दे रही है।

महासचिव के प्रवक्ता स्टेफन दुजरकि ने सोमवार को दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत में मौजूद संयुक्त राष्ट्र की टीम महासचिव के सत्यापित अभियान को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है जो पिछले साल कोविड-19 महामारी के बीच विश्वस्त सूचना और जीवन रक्षक सलाह देने के लिए शुरू किया गया था। पिछले वर्ष मईं में शुरू किए गए सत्यापित अभियान का लक्ष्य है कि सत्यापित और विज्ञान आधारित सामग्री एवं तथ्य आधारित सलाह को बढ़ावा दिया जाए और साझा किया जाए।

दुजरकि ने कहा कि भारत में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) राष्ट्रीय टीकाकरण रणनीति में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, एजेंसी ने संदेशों का कईं भाषाओं में अनुवाद कराया है और 16 राज्यों में समुदायों के साथ अपने कार्यं को तेज किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.