विदेशी खिलािड़यों को वापस भेजने का तरीका ढूंढ लेंगे : आईंपीएल अध्यक्ष

( 9817 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 May, 21 03:05

विदेशी खिलािड़यों को वापस भेजने का तरीका ढूंढ लेंगे : आईंपीएल अध्यक्ष

नयी दिल्ली,  इंडियन प्रीमियर लीग (आईंपीएल) के चेयरमैन बृजेश पटेल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय ािकेट बोर्ड (बीसीसीआईं) जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 सांमण के मामले सामने आने पर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद विदेशी खिलाड़ियों की वापसी का तरीका ढूंढ लेगा। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ठ्ठद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद लीग को निलंबित करने की घोषणा की गईं।

विदेशी खिलाड़ी कैसे वापस जाएंगे इस बारे में पूछे जाने पर बृजेश ने पीटीआईं से कहा, हमें उन्हें स्वदेश भेजने की जरूरत है और हम ऐसा करने का तरीका ढूंढ लेंगे। इस लुभावनी लीग से जुड़े विदेशी खिलाड़ी अपने देशों में लौटने को लेकर चिंतित हैं क्योकि भारत में घातक महामारी फैलने के कारण कईं देशों ने यात्रा पाबंदियां लगाईं हैं। बीसीसीआईं इससे पहले भी विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी का आश्वसन दे चुका है। कुछ दिन पहले आस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों के हटने के बाद आईंपीएल में इस देश के 14, न्यूजीलैंड के 10 और इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी बचे हैं। दक्षिण अफ्रीका के 11, वेस्टइंडीज के नौ, अफगानिस्तान के तीन और बांग्लादेश के दो खिलाड़ी भी आईंपीएल के लिए भारत में हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.