सुथार मादड़ा तालाब में अवैध मत्स्य आखेट पर मामला दर्ज

( 12261 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 May, 21 02:05

सुथार मादड़ा तालाब में अवैध मत्स्य आखेट पर मामला दर्ज

उदयपुर,  ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा गोद लिए गए तालाब सुथार मादड़ा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने के प्रकरण में मामला दर्ज किया गया है।
 सहायक वन संरक्षक डीके तिवारी ने बताया कि गोगुंदा रेन्ज अधीन वननाका शिवडि़या अंतर्गत वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति सुथारमादड़ा व ग्रीन पीपल सोसाइटी द्वारा संरक्षित किये जा रहे सुथारमादड़ा तालाब पर 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तालाब की मछलियों व पक्षियों का शिकार किये जाने की सूचना मिलने पर क्षैत्रीय वन अधिकारी, गोगंुदा सचिन शर्मा मय टीम जिसमें वनपाल नरपत सिंह सोनगरा, वनरक्षक नरेन्द्र कुमार गोस्वामी, गिरीष कुमार पुरोहित, महिला वनरक्षक सुश्री लक्ष्मी कुमावत एवं गीता प्रजापत आज दोपहर में मौका स्थल पर पहुंचे। पहंुचने पर पाया कि 4-5 अज्ञात व्यक्ति शिकार में प्रयुक्त किये जाने वाले काटों से मछलियां का षिकार कर रहे थें जिस पर टीम ने कार्यवाही की। मौका स्थल से अपराधी भाग छूटे। उक्त षिकार में प्रयुक्त किये गये 2 कांटे तार सहित व मोटरसाईकिल को जब्त किया जाकर मौका पचंनामा की कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में ग्रीन पीपल सोसायटी केे अध्यक्ष सेवानिवृत आई.एफ.एस. राहुल भटनागर व अन्य सदस्यों द्वारा इस तालाब पर 50000 मछलियों को पानी में छोड़ा गया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.