कुलपति अमेरिका सिंह की अपील पर सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स ने मदद हेतु बढ़ाए कदम

( 10094 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 May, 21 14:05

विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी जैन ने स्वयं की ओर से एक लाख रुपये का योगदान

कुलपति अमेरिका सिंह की अपील पर सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स ने मदद हेतु बढ़ाए कदम

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने  कोविड महामारी की दूसरी लहर के संकट से निपटने के लिए सरकार को एक करोड़ ग्यारह लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह के निर्णय के बाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी आगे आए हैं। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी जैन ने स्वयं की ओर से एक लाख रुपये का योगदान दिया है। जैन ने यह राशि राज्यपाल कोष में जमा करवाई है।

कुलपति अमेरिका सिंह ने डॉ मीनाक्षी जैन की इस दान के लिए आभार प्रकट किया ओर उनके इस मानव सेवा के निमित्त किया गए इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.