म्यांमार में पत्रकार की गिरफ्तारी पर जापान हुआ सख्त

( 3982 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Apr, 21 06:04

म्यांमार में पत्रकार की गिरफ्तारी पर जापान हुआ सख्त

टोक्यो । म्यांमार के यंगून में जापान के एक पत्रकार यूकी किताजूमी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी उसके घर से हुई। इस घटना पर जापान सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने म्यांमार के सैन्य शासन से पत्रकार को तुरंत छोड़ने की मांग की है। साथ ही जापानी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। किताजुमी यंगून मीडिया नाम से कंपनी चलाते हैं। वह निक्के बिजनेस डेली के पत्रकार थे और वर्तमान में स्वतंत्र पत्रकार हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.