अफीम तौल केंद्र का सांसद जोशी ने किया निरीक्षण

( 16119 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Apr, 21 04:04

अफीम तौल केंद्र का सांसद जोशी ने किया निरीक्षण

चित्तौडगढ | चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर नारकोटिक्स आफ़िस पर चल रहे अफीम तौल केंद्र का सोमवार को सांसद सी.पी. जोशी ने निरीक्षण किया ।
        सांसद जोशी सुबह नारकोटिक्स आफ़िस पहुचे और दो भाग में चल रहे तौल केंद्र की व्यवस्था को देखा। उपस्थित अधिकारियो ने सांसद जोशी को अवगत कराया की कोरोना गाईड लाईन की पालना में प्रतिदिन तौल चल रहा है। सांसद जोशी ने उपस्थित अफीम काश्तकारो से बातचीत कर जायजा लिया। किसानो ने विगत वर्षो में किये अफीम पॉलिसी के ऐतिहासिक निर्णयो के लिए सांसद जोशी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, असमो जिलाध्यक्ष एम.डी.शेख भी उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.