डीआरएसएलसी अवार्डस -2020 की घोषणा

( 10123 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 21 11:04

कोटा पब्लिक लाईब्रेरी के डा दीपक को “के.पी.सिन्हा बेस्ट पब्लिक लाईब्रेरीयन अवार्ड -2020”

डीआरएसएलसी अवार्डस -2020 की घोषणा

डॉ. रंगानाथन राज्य पुस्तकालय समिति मुज्जफरनगर बिहार ने डीआरएसएलसी अवार्डस -2020 के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख अवार्ड्स की घोषणा। राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा के मण्डल पुस्तकालयाध्यक्ष डा. दीपक कुमार श्रीवास्तव को “के.पी.सिन्हा बेस्ट पब्लिक लाईब्रेरीयन अवार्ड -2020”  से नवाजा जायेगा । वहीं  “ डीआरएसएलसी लाईफ टाईम एवार्ड”  राजा राममोहन रॉय पुस्तकालय प्रतिष्ठान (1993-96)  के पुर्व निदेशक डा प्रेम कुमार जायसवाल को , यु.एम ठाकुर बेस्ट युनिवर्सिटी लाईब्रेरीयन अवार्ड डा. मनीष बाजपेयी को , “ बरुण सरकार बेस्ट एल.आई.एस टीचर अवार्ड” प्रोफेसर मनोज कुमार सिन्हा को, “अनिरुद्ध प्रसाद बेस्ट बेस्ट स्कुल लाईब्रेरीयन अवार्ड शिवानन्द मिश्रा को ,  “ डीआरएसएलसी एलआईएस  बिहार पिनेकल अवार्ड” रवि रंजन को,  “डीआरएसएलसी प्रीसीयस गेम आवार्ड”  डा अमित किशोर को , “ कौशल किशोर चौधरी बेस्ट यंग लाईब्रेरीयन अवार्ड”  संतोश कुमार कोरी, एस.एन.दास बेस्ट लाईब्रेरी प्रोफेसनल्स ऑफ बिहार अवार्ड अजीत कुमार को , “डीआरएसएलसी बेस्ट यंग लाईब्रेरी प्रोफेसनल्स ऑफ बिहार अवार्ड” विकास कुमार सिंह  को प्रदान किया जावेगा ।

उक्त सभी अवार्ड्स का मुख्य आधार 2020 की उपलब्धियां है । गौर तलब है कि कोवीड -19 के प्रारम्भ मे डा दीपक कुमार श्रीवास्तव के “ नोलेज एट यौर डोर स्टेप – व्हाटसएप इनीशियेटीव” को विश्व के सबसे बडे पुस्तकालय विज्ञान के संगठन इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ लाईब्रेरी एसोशियेशन एण्ड इंस्टीट्युशन (इफ्ला)  तथा अमेरीकन लाईब्रेरी एसोशियेशन (एएलए) ने ग्लोबल रिपोर्ट मे शामिल किया वही स्वयं डा श्रीवास्तव का नाम उनके पुस्तकालय के क्षेत्र मे नवाचारो के लिये “ इफ्ला वॉल ऑफ फेम” मे दर्ज किया गया है । वर्तमान मे डा दीपक इनेली साउथ एशिया मेंटर भी है तथा एशियाई देशो नेपाल , बाग्लादेश , म्यांमार , श्रीलंका, मालद्वीप के इनोवेटर्स को ऑनलाईन स्कील्ड भी कर रहे है ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.