सालों बाद दोबारा एंट्री करने जा रहे हैं छोटे पर्दे के 'अनुराग'

( 18163 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 21 10:04

सालों बाद दोबारा एंट्री करने जा रहे हैं छोटे पर्दे के 'अनुराग'

नई दिल्ली । छोटे पर्दे पर साल 2001 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा शो 'कसौटी जिंदगी की' अपनी स्टारकास्ट के लिए पहचाना जाता था। धारावाहिक को उस समय खूब सारा प्यार मिला था। सबसे ज्यादा प्यार मिला था शो के लीड कैरेक्टर्स प्रेरणा और अनुराग को। ये किरदार श्वेता तिवारी और सीजेन खान ने निभाए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। लेकिन इस धारावाहिक के बाद सीजेन इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। अब कई सालों बाद उन्होंने एक बार फिर से टीवी में वापसी कर ली है। दरअसल सीजेन खान जल्द ही कलर्स टेलीविजन के सबसे चर्चित शो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में नजर आने वाले हैं। इस धारावाहिक में सीजेन रुबीना दिलैक के अपोजिट नजर आने वाले हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.