ताइवान को लेकर अमेरिका गंभीर

( 6986 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 21 10:04

ताइवान को लेकर अमेरिका गंभीर

वाशिंगटन । ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनानती है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को चीन के लिए चेतावनी जारी की। इसमें चेताया गया है कि यदि किसी ने ताइवान की यथास्थिति में बदलाव करने का प्रयास किया तो यह गंभीर गलती मानी जाएगी। ब्लिंकन ने कहा, 'हमने जो देखा है और हमारे लिए जो वास्तविक चिंता  का कारण है वह है बीजिंग सरकार की गतिविधियां जो ताइवान को लेकर है।' उन्होंने कहा हम ताइवान के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उल्लेखनीय है कि  ताइवान और अमेरिका के बीच समझौता है कि अगर ताइवान की सुरक्षा पर कोई संकट आता है तो वह मदद के लिए आएगा। ताइवान पर चीन अपना दावा करता है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.