अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके गेंदबाज : धोनी

( 12281 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 21 09:04

अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके गेंदबाज : धोनी

मुंबईं,  चेन्नईं सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद उनके गेंदबाजों को अपनी गलतियों से सबक लेना होगा। जीत के लिये 189 रन का लक्ष्य दिल्ली ने तीन विकेट खोकर आठ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 85 और पृथ्वी साव ने 72 रन की पारियां खेली। धोनी ने मैच के बाद कहा , हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और बेहद ढीली गेंदें डाली। उन्होंने सबक ले लिया है और आगे वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के नये कप्तान ठ्ठषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। धोनी ने कहा , ओस पर काफी कुछ निर्भर करता है और उसे ध्यान में रखकर हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे। इस बीच पंत ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के उनके मेंटर रहे धोनी के साथ टॉस के लिए जाना विशेष था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.