पगडंडी

( 2815 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 21 08:04

-लक्ष्मीनारायण खत्री

पगडंडी

धरती पर

मानव को 

गाँव मे घर की 

राह दिखाती 

पगडंडी।

पथरीली समतल 

कभी रेतीली 

बीच गुजरती 

पगडंडी।

खेत खलिहान 

बागो से जोड़ती 

पगडंडी।

घास पेड़ पौधे 

झाड़ियां पशु-पक्षी 

मध्य निकलती 

पगडंडी।

सकून और शांति

प्रदान करती

पगडंडी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.