अमेरिका, चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति

( 4764 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 21 11:04

अमेरिका, चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति

नई दिल्ली । अमेरिकी और चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा संख्या में अरबपति हैं। प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की एक नई लिस्ट में ऐसा कहा गया है। इस मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने चीन के जैक मा को पीछे छोड़ दिया है, जो एक साल पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। Adani Group के चेयरमैन और भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.