इंडोनेशिया में भारी बारिश से मृतकों की संख्या 126 हुई

( 15749 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Apr, 21 10:04

इंडोनेशिया में भारी बारिश से मृतकों की संख्या 126 हुई

लेम्बाता। पूर्वी इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या 126 तक पहुंच गई है और दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है जिससे खोज अभियान में बाधा आ रही है। अदोनारा द्वीप के ईस्ट फ्लोरेस जिले में सर्वाधिक जनहानि हुई है जहां अब तक 67 शव बरामद हो चुके हैं और छह लोग लापता हैं। इस क्षेत्र में हुई घटना में रविवार सुबह पास की पहाड़ियों से मलबा गिर पड़ा जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे के समय ये लोग सोए हुए थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.