ऊंची उड़ान

( 3926 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Apr, 21 09:04

-लक्ष्मीनारायण खत्री

ऊंची उड़ान

ऊंची उड़ान

 

 

गौरैया

जोड़े ने

तिनका-तिनका

जोड़ घोंसला बनाया

उसमें अंडे दिए!

फिर

बच्चे पैदा हुए

फिर देखा

गौरैया

अपने चौच से

बच्चे के मुंह में

दाना लाकर

बार-बार

खिला रही

फिर देखा

बच्चा बड़ा हो गया

वह उड़ गया

वापस

माँ के घोसले में

कभी नहीं लौटा

वह अपनी ऊंची उड़ान

स्वयं उड़ गया

आकाश से पृथ्वी तक

उसका नया संसार

बन गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.