विधिक जागरूकता शिविर आयोजन

( 13976 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Mar, 21 11:03

विधिक जागरूकता शिविर आयोजन

प्रतापगढ़ / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, (अपर जिला न्यायाधीश) शिव प्रसाद तम्बोली द्वारा ग्राम पंचायत लोहारिया के अटल सेवा केन्द्र पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
        राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी आम जन को आसानी से उपलब्ध हो सके एवं जिला स्थाई लोक अदालत के माध्यम से जन उपयोगी सेवाओं के संबंध में जानकारी देने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया। 
        आयोजित शिविर मंे प्राधिकरण सचिव द्वारा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए जन उपयोगी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कौनसी सेवाएं जन उपयोगी सेवाओं के अन्तर्गत आती है, इस बारे में भी अवगत कराया। उपस्थित आम जन को उक्त जानकारी देते हुए जल संरक्षण हेतु भी प्रेरित किया और उपजाउ भूमिका अच्छे से उपयोग करने हेतु भी प्रेरित किया। 
        कार्यक्रम में को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सरपंच शंकरलाल, सचिव मांगीलाल, थाना देवगढ़ से गणपतसिंह, सुनील कुमार एवं पंचायत सहायक संजय पंचोली ने अपना योगदान दिया। 
संम्पे्रषण एवं किशोर बाल गृह का निरीक्षण
        इसी दिवस स्थानीय लोहारिया स्थित संप्रेषण एवं किशोर बाल गृह का भी निरीक्षण किया गया। जहां प्राधिकरण सचिव शिव प्रसाद तम्बोली द्वारा बच्चों के रहने, खाने-पीने की बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं माकूल पाई गई। सी0सी0टी0वी0 कैमरे कुल 16 लगे हुए हैं, जिनमें से 15 सुचारू रूप से चालू अवस्था में पाये गये। 
        उपस्थित छात्रावास अधीक्षक महिपाल टेलर ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधि जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं तथा इनके स्वास्थ्य संबंधि देखभाल के लिये पैरामेडिकल स्टाॅफ मोहित कुमार पूरे समय हेतु नियुक्त हैं, जो दौराने निरीक्षण मौजूद थे। अलग से पुस्तकालय नहीं है किन्तु 60-70 किताबें बच्चों के लिये उपलब्ध है।
        निरीक्षण के दौरान कुल 12 किशोर विधि से संघर्षरत पाये गये तथा तथा 05 उपेक्षित बालक साथ ही 01 शिशु पाये गये। साफ सफाई एवं रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया। व्यवस्था संतोषप्रद पाई गईं। 
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.