सिटी पेलेस के माणक चौक प्रांगण में होलिका दीपन सादगीपूर्वक मनाया जायेगा

( 4261 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 21 04:03

सिटी पेलेस के माणक चौक प्रांगण में होलिका दीपन सादगीपूर्वक मनाया जायेगा

उदयपुर ।  फाल्गुन पूर्णिमा के पर्व पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होलिका दीपन सिटी पैलेस, उदयपुर के माणक चौक प्रांगण में परम्परागत रीति-रिवाज से किया जायेगा।

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना माहमारी को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन साधारणतया मनाया जायेगा। होलिका दहन के दिन २८ मार्च २०२१ दोपहर ३ बजे बाद तथा २९ मार्च धुलेण्डी को सिटी पैलेस संग्रहालय पूर्णतया बंद रहेगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.