कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का 'भारत बंद'

( 8016 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 21 07:03

कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का 'भारत बंद'

नयी दिल्ली। देश के कई हिस्सों में रेल और सड़क परिवहन के प्रभावित होने की संभावना है तथा बाजार भी बंद रह सकते हैं क्योंकि केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने संपूर्ण ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। हालांकि पांच चुनावी राज्यों में यह बंद नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चे के अनुसार देश भर में राष्ट्रव्यापी बंद 26 मार्च को सुबह छह बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा जो दिल्ली की तीन सीमाओं-सिंघू, गाजीपुर और टीकरी पर किसान आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर किया जा रहा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.