भाजपा नगर मण्डल का संगठन आफ द्वारा कार्यक्रम २३ मार्च से

( 2796 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 21 05:03

भाजपा नगर मण्डल का संगठन आफ द्वारा कार्यक्रम २३ मार्च से

निम्बाहेडा। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल निम्बाहेडा का बूथ समिति संवाद के दौरान संगठन आफ द्वार कार्यक्रम का आयोजन २३ मार्च २०२१, मंगलवार से ३ मई २०२१, सोमवार तक किया जाएगा। भाजपा नगर मण्डल प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि नगर मण्डल द्वारा निर्धारित शक्ति केन्द्र पर २३ मार्च मंगलवार से प्रतिदिन सांय ७ बजे एवं ८ बजे शक्ति केन्द्र संयोजकों के द्वारा बूथ समिति संवाद कायर्त्नक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर मण्डल महामंत्री मयंक अग्रवाल, विजय काबरा एवं पारस विरवाल ने बताया कि संगठन आफ द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित बूथ समिति संवाद कार्यक्रम ललित शारदा, उमेश तोतला, राकेश चौरडिया, पारस पारख, गुणवंत शर्मा, श्याम अग्रवाल, मनोहर चौधरी, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रदीप मोदी, सुरेश खेरोदिया आदि शक्ति केन्द्र संयोजकों के सानिध्य में सम्पन्न होगें।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.