डाॅ.कृति भारती को प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नवाजा

( 15956 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Mar, 21 05:03

दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष बिरला व जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल सिन्हा ने किया सम्मानित

डाॅ.कृति भारती को प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नवाजा

जोधपुर। सूर्यनगरी के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डाॅ.कृति भारती को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  नई दिल्ली में रिस्पेक्ट इंडिया के प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से नवाजा गया।  
 
रिस्पेक्ट इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन किया गया। रिस्पेक्ट इंडिया के नेशनल चेयरमैन ख्यातनाम शिक्षाविद निर्मल गहलोत ने सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डाॅ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए प्राइड ऑफ नेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 के लिए नामित किया। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कृति भारती को लोक सभा अध्यक्ष  ओम बिरला, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बीपी सिंह और सांसद व ख्यातनाम फ़िल्म अभिनेता मनोज तिवारी सहित कई नामचीन हस्तियों ने सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों ने डॉ. कृति भारती के बाल विवाह निरस्त करवाने की साहसिक मिशन की मुक्त कंठ प्रशंसा की।
 
उल्लेखनीय है कि डाॅ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी पहल की थी। हाल ही में अमेरिका की चॉकलेट कंपनी हर्शी ने डॉ. कृति की फ़ोटो व साहसिक मुहिम की चॉकलेट कवर पर चित्रित किया।डाॅ.कृति ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और हजारों बाल विवाह रूकवाए हैं। जिसे लिम्का बुक आॅफ रिकाॅड्र्स, वल्र्ड रिकाॅर्ड्स इंडिया, इंडिया बुक आॅफ रिकाॅड्र्स व अन्य कई रिकाॅड्र्स में शामिल किया गया। डाॅ.कृति की मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डाॅ.कृति भारती को अन्तर्राष्ट्रीय टेफ्ड मैग्जीन की टाॅप रैंकिंग, अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गल्र्स नाॅट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान, बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल होने के अलावा ग्लोबल अवाॅर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.