’’जैविक खेती - जन जाति किसानों की समृद्धि के लिए’’ कृषि विज्ञान मेला आज

( 12651 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Mar, 21 05:03

’’जैविक खेती - जन जाति किसानों की समृद्धि के लिए’’ कृषि विज्ञान मेला आज

महाराणा प्रताप  कृषि  एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा दिनांक 6 मार्च, 2021 को विश्वविद्यालय स्तरीय कृषि विज्ञान मेला  ’’जैविक खेती - जन जाति किसानों की समृद्धि के लिए’’ विषय पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बोरवट फार्म, बांसवाड़ा पर परम्परागत कृषि विकास एवं जैविक खेती पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा तय कोविड-19 गाइडलाईन के तहत् आयोजित किया जायेगा। मेले में विवविद्यालय के अधीन सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के अभिनव कृषकों को आमन्त्रित किया गया। मेले की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ करेगें एवं मुख्य अतिथि राज्य सरकार के जनजाति राज्य मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया होगें। निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. सम्पत लाल मून्दड़ा ने बताया कि मेले में विश्वविद्यालय से सम्बन्धित जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा चयनित एवं प्रगतिशील कृषकों को जैविक खेती की उन्नत तकनीकों के प्रदर्शन एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से अपनाने हेतु प्रेरित कर उक्त जिलों में इसे और अधिक विस्तारित किया जायेगा। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.