भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का किया स्वागत

( 9040 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Mar, 21 05:03

 भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का किया स्वागत

चित्तौडगढ / भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का जयपुर से उदयपुर जाते समय भाजयुमो चित्तौडगढ द्वारा नरपत खेडी चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया।
         भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद और नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और उपरणा औढा कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने स्वागत के लिए आभार प्रकट करते हुए समय में युवा मोर्चा को सभी कार्यक्रम के लिए उत्साहपूर्वक काम के लिए तैयार करने के लिए कहा।
         इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के साथ आये भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा का भी विशेष स्वागत सम्मान किया गया। जिला उपाध्यक्ष रितिक ओझा, सुरेश गाडरी, राजन माली, अविनाश शर्मा, दीपक पटवारी, सुभाष शर्मा, शिवराज सिंह बैजनाथिया, निरंजन वैष्णव, शंकर आमेरिया, दीपक आमेरिया, गोपाल पूर्बिया, किशन श्रीचन्दनी, पंकज लोठ, पवन गोस्वामी, मनीष गुर्जर, ऋषभ सुहालका, पंकज राजपूत, आयुष, जितेंद्र शर्मा, राजेश चौहान, शिव चावला सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.