डिप्टी कलेक्टर डागा ने अवैध परिवहन वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश जारी

( 4655 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Mar, 21 05:03

के डी अब्बासी

डिप्टी कलेक्टर डागा ने अवैध परिवहन वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश जारी

डिप्टी कलेक्टर डागा ने अवैध परिवहन वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश जारी किये के डी अब्बासी कोटा मार्च। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नीमोदा, छीपडदा, कोटसुवां व अन्य स्थानों पर चम्बल नदी क्षेत्र में अवैध रूप से नावों द्वारा बजरी निकासी , बजरी का अवैध रूप से परिवहन ,। उक्त क्षेत्र घडियाल अभ्यारण्य संरक्षित क्षेत्र होनें से उक्त क्षेत्र में खनन कार्य निषेद्ध होनें के बावजूद अवैध खनन होने की खबरों के बाद डिप्टी कलेक्टर राजेश डागा  

 की अध्यक्षता में  हुई बैठक   अवैध रूप से खनन कर नावों से बजरी परिवहन को रोकनें लिए नावों को जब्त करनें, नाव मालिकों के विरूद्ध लोगों के जीवन को खतरें में डालकर अवैध खनन करनें, बिना सक्षम स्वीकृति और बिना फिटनेस अवैध परिवहन करनें के लिए, सम्बन्धित व्यक्तियों के  खिलाफ कानूनी प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाये जानें के निर्देश दिये। बैठक में तहसीलदार दीगोद, थानाधिकारी दीगोद, खनन विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय चम्बल घडियाल अभ्यारण्य व वन्य जीव के कर्मचारी सम्मिलित हुए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.