२९वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में राजस्थान के ९ पदक पक्के हुए

( 4558 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Mar, 21 04:03

२९वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में राजस्थान के ९ पदक पक्के हुए

दिनांक २५ फरवरी से चंडीगढ युनिवर्सिटी के इंडोर हॉल में चल रहीं २९वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला पुरूष वुशु प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने ९ पदक पक्के कर लिए है जिसमें तालु इवेंट में १ ब्रान्ज १ सिल्वर एवं शांशु इवेंट में पुरूष वर्ग में मुकेश चौधरी, शुभम गोरा, विश्वजीत इसवाल, शाइन अब्राहम एवं महिला वर्ग में दिव्या यादव, चिरांगी चौहान एवं मेघा जोशी ने सेमीफाईनल मुकाबले हेतु जगह बना ली है प्रशिक्षक विष्णु जोशी के अनुसार राजस्थान टीम ने कुल ९ पदक पक्के कर लिए है राजस्थान टीम के राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता २०२० में ९ पदक पक्के होने पर उदयपुर जिला वुशु संघ के संयुक्त सचिव गजेन्द्रपुरी गोस्वामी सहित वुशु खिलाडयों विराट पंत, विनीशा जोशी, अर्पित जोशी, चुन्नीलाल चंदेरिया, जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने राजस्थान टीम के मुख्य प्रशिक्षक व भारतीय वुशु टीम के कोच राजेश कुमार टेलर को बधाई दी एवं आगे के मुकाबले हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की यह जानकारी उदयपुर जिला वुशु संघ के संयुक्त सचिव गजेन्द्रपुरी गोस्वामी ने दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.