विश्व महिला दिवस आगामी 08 मार्च को

( 12769 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Feb, 21 07:02

विद्यापीठ करेगा देश की 08 सिद्धहस्त महिलाओं का सम्मान

विश्व महिला दिवस आगामी 08 मार्च को

उदयपुर   / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की गुरूवार को कुलप्रमुख भंवर लाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि आगामी 08 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की ख्यातनाम 08 सिद्धहस्त महिलाओं का सम्मान करने का निर्णय लिया। जिन्होने शिक्षा, स्वास्थ, खेल, पर्यावरण सरंक्षण , साहित्य, सामाजिक सरोकार, आईटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। समारोह में मीराबाई, हाडी रानी, रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू, पन्नाधाय, झांसी की रानी, महादेवी वर्मा, अरूणधती अलंकरण से नवाजा जायेगा जिसमें प्रत्येक को 25 हजार रूपये की नकद राशि, शॉल, प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र से नवाजा जायेगा। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि संस्थापक जनुभाई ने विद्यापीठ के प्रारंभिक काल 1937 से ही समाज देश में उत्कृष्ट कार्य करने वालांे का सम्मान करने की श्रृखला को आगे बढाते हुए ये सम्मान दिये जायेगे।  बैठक में पूर्व कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, मुख्य लेखाधिकारी डॉ. हरीश शर्मा, प्रो. शशि चितौड़ा, सुभाष बोहरा, डॉ. अमिया गोस्वामी, डॉ. शैलेन्द्र मेहता उपस्थित थे।               


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.