क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागे दो गोल

( 4098 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Feb, 21 08:02

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागे दो गोल

तूरिन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से युवेंटस ने इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में क्रोटोन को 3-0 से हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी। रोनाल्डो ने पहले हाफ के 38वें मिनट में पहला गोल किया और फिर इंजुरी टाइम में दूसरा गोल करके युवेंटस को मध्यांतर तक 2-0 से आगे रखा। टीम की तरफ से तीसरा गोल वेस्टन मैकेनी ने 66वें मिनट में किया। इस जीत से युवेंटस तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है लेकिन वह शीर्ष पर चल रहे इंटर मिलान से आठ अंक पीछे है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.