प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियो ने पावापुरी का भ्रमण किया

( 12253 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 21 04:02

प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियो ने पावापुरी का भ्रमण किया

सिरोही। राजस्थान प्रशिक्षु युवा न्यायिक अधिकारियो का एक दल डी जे श्रीमती पुनम दरगन व ए डी जे गणपत विश्नोई के नेतृत्व में पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम का भ्रमण किया। दल मे ९६ प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी थे। ये सभी जोधपुर से आये ओर पावापुरी भ्रमण के बाद माउण्ट आबू गयें।

     प्रशिक्षु दल ने भगवान पार्श्वनाथ व महावीर स्वामी जिनालय मे परमात्मा के दर्शन किए ओर शिल्पकला को देखा। उन्होने के पी संघवी आर्ट गेलेरी का अवलोकन किया। आर्ट गेलेरी मे जैन धर्म से सम्बधित १०८ चित्रकारी पेंटिग व १५ मिनट की पावापुरी तीर्थ व जीव मैत्रीधाम पर बनी डोकुमेन्टरी फिल्म को देखा। दल ने पावापुरी गौशाला की व्यवस्थाओ को भी देखा। दल की न्यायिक अधिकारी मीनाक्षी ने सभा भवन मे अपने विचार व्यक्त करते हुऐ कहा कि यह तीर्थ परिसर आने वालो को अनेक प्रकार की सीख प्रदान करता हैं। यहॉ की साफ सफाई, पर्यावरण, जीवदया, सामाजिक सारोकार के कार्य, व के पी संघवी परिवार का समर्पण वास्तव मे बहुत ही सराहनीय व सीखने योग्य हैं।

     डी जे पुनम दरगन ने कहा कि इस तीर्थ पर आने से नई युवा पीढी को समझने व सोचने की एक नई सोच मिलती है ओर शांति का अदभुत एहसास होता हैं। ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने सभी का स्वागत किया व तीर्थ के बारे मे सम्पुर्ण जानकारी दी।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.